इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मारपीट और धमकी के मामले सामने आए. दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पहला मामला 26 वर्षयी चिन्मय दुबे निवासी अम्बिकापुरी भोलाराम उस्ताद मार्ग, ने पुलिस को शिकायत दी कि रात करीब एक बजे इंद्रपुरी कालोनी के पास उनकी थार गाड़ी के पास कृष्णपाल लोधी, सौरभ साहू, अभिजीत कौरव सहित अन्य आरोपी आए.
आरोप है कि कार हटाने को लेकर उन्होंने हाथ मुक्कों और गालियों से दुर्व्यवहार किया. मुक्के से गाड़ी का कांच टूट गया और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इसी तरह दूसरा मामला में 20 वर्षीय आलोक सिंह नागर, निवासी वृंदावन कॉलोनी, ने बताया कि गणेश नगर में गगन बेकरी के सामने उनकी स्कूटी रोकते हुए अंकित परमार, पवन योगी और साहिद खान ने गालियां दीं और हाथ-पैर से मारपीट की. इस दौरान उसे कान, पीठ, गले और हाथ में चोटें आईं और उसकी कान की सोने की बाली व चाँदी की चेन गिर गई. आरोपी धमकी देकर चले गए कि भविष्य में उलझने पर जान से मार देंगे. दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी.
