IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया बड़ा बदलाव, LOGO के बाद नई जर्सी की लॉन्च

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 से पहले नई जर्सी लॉन्च किया। इससे पहले एलएसजी ने नया लोगो भी जारी किया था। जिसमें गरुड़, एक ताज और एक हाथी दिख रहा है।

आईपीएल 2026 का आगाज अगले महीने से होगा। जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अपना नया जर्सी लॉन्च कर दिया है।

LSG ने अपने सिर्फ़ नीले रंग की जगह लाल और नीले रंग की धारियों वाली जर्सी को गोल्डन एक्सेंट के साथ पेश किया है। इसके पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने नए लोगो जारी किया था। जिसमें गरुड़, एक ताज और एक हाथी दिख रहा है। फ्रेंचाइजी ने अपनी नई पहचान के हिस्से के तौर पर अपने पहले के नीले रंग को बोल्ड लाल रंग में बदला है। यह डिजाइन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लोगो जैसा दिखता है, जिसमें उसके खास पंखों वाले एलिमेंट के साथ एक हाथी भी है।

नए लोगो के बारे में LSG के मालिक ने क्या कहा था?
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक, शाश्वत गोयनका ने नए लोगो में सिंबल की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा, “यह नया लोगो हमारे लिए बेहद भावनात्मक है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोगों ने पहले ही दिन से सुपर जायंट्स को दिल से अपनाया है। यह प्रतीक उसी प्यार और विश्वास को समर्पित है। गरुड़ हमारे और ऊंचा उड़ने के सपनों को दर्शाता है। मुकुट उस गर्व को दिखाता है जो आप हर बार इस टीम के मैदान में उतरने पर हम पर जताते हैं। हाथी इस क्षेत्र की पहचान, ताकत और निष्ठा का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे जोड़ा, “यह सिर्फ पहचान में बदलाव नहीं है, यह एक वादा है। वादा कि हम इस शहर का सम्मान करेंगे, अपनी जड़ों का आदर करेंगे और पूरे दिल से प्रतिस्पर्धा करेंगे। हर रन, हर विकेट, हर पल में हमारे प्रशंसकों की भावना झलकेगी।” लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन से पहले ऋषभ पंत की कप्तानी में एक मजबूत टीम बनाई है। इस टीम में निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी और मिशेल मार्श जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, हिम्मत सिंह, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, जोश इंग्लिस (8.5 करोड़ रुपये), मुकुल चौधरी (2.6 करोड़ रुपये), अक्षत रघुवंशी (2.2 करोड़ रुपये), वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपये), एनरिक नॉर्खिया (2 करोड़ रुपये), नमन तिवारी (1 करोड़ रुपये)।

Next Post

​लूट का गठजोड़: मुआवजा, रिश्वत और सत्ता की मूक सहमति

Sat Feb 28 , 2026
डां संजय पयासी सतना: खुलेआम वित्तीय अनियमिताओं के सामने आ रहे मामलों ने अब व्यवस्था का ऐसा चेहरा सामने ला दिया है.जिसको लेकर लोगों को सोचने के लिए विवश होना पड़ रहा है.सीधी में लोकायुक्त द्वारा भू अर्जन अधिकारी को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जाना कई […]

You May Like