इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में निकला जहरीला गुहेरा सहम उठा दुकानदार

सिंग्रामपुर/दमोह. ग्राम सिंग्रामपुर रविवार की दोपहर इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में गुहेरा निकलने से हड़कंप की स्थिति बन गई. दुकानदार अपनी सूझबूझ से दुकान के बाहर निकल पाया प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश साहू सिंग्रामपुर मे पौड़ी तिराहा में इलेक्ट्रिकल्स की दुकान डिब्बे मे खोले हुए हैं.दोपहर को घर से खाना खाकर पुहचे दुकान की शटर खोलकर दुकान के अन्दर प्रवेश किया. अचानक नजर गुहेरे पर पड़ी आनन-फानन दुकान के बाहर निकले. आसपास के दुकानदारों सूचना दी.लोगों कि मदद से सर्प मित्र को बुलाकर गुहेरा को पकड़कर जंगल छुडबाया गया.

ग्रामवासियों ने बताया रविवार होने से बडा हादसा टला क्योंकि पीछे स्कूल आंगनबाडी संचालित होती हैं. जो आज रविवार होने से बंद थी स्कूल प्रांगण में बच्चे खेलते रहते है.

Next Post

सावन के महीने में शिवालयों में रविवार को हो रही भीड़ 

Sun Jul 20 , 2025
बागली।क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय जटाशंकर तीर्थ एवं चंद्र केसर तीर्थ पर रविवार को अन्य जिले से आए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी वाहनों की लंबी-लंबी कटारे दोनों स्थानों पर दिखाई दी बागली से 3 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत की तलहटी में स्थित जटाशंकर तीर्थ पर सुबह से श्रद्धालु आने लगे […]

You May Like