सोने-चांदी के आभूषण बरामद, चोरी का माल छुपाने की कोशिश नाकाम
इंदौर:गौतमपुरा पुलिस ने गृहभेदन के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.फरियादी ने गौतमपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार 20 मार्च को उसके घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं. शिकायत के आधार पर गौतमपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
अपर पुलिस अधीक्षक महू रुपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौतमपुरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने संदेह के आधार पर चेतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी विनोद उर्फ योगेंद्र के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल कर ली. आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषणों को अलग-अलग स्थानों पर छुपा रखा था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी चेतन, सह आरोपी विनोद उर्फ योगेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद सामान में दो सोने के मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी के पायजेब, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक चांदी की चेन, एक चांदी का कंदोरा जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही हैं, जब्त की है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, कोर्ट ने पुलिस द्वारा मांगे गए रिमांड को स्वीकार करते हुए आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया है. अब पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है.
