नीमच: ओपियम एंड अल्कलॉइड प्लांट में इस अफीम फसल सत्र 2024-25 में भी गाढ़ता परीक्षण को लेकर इस साल भी समूचा फैक्ट्री एडमिनिस्ट्रेशन ज़ीरो टॉलरेंस पर काम करेगा। यदि कोई व्यक्ति या कर्मचारी किसी अफीम किसान से कोई जायज-नाजायज काम करवाने के लिए रुपयों की मांग करेगा तो इसकी शिकायत सुनने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया कि शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच में फसल वर्ष 2024-25 के लिए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विभाग के अफीम तौल केंद्रों से अफीम कंटेनर प्राप्त किए जाएंगे। इसके तत्काल बाद सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया 29 मार्च से प्रारंभ कर दी जाएगी। इस बार भी सैंपलिंग एवं परीक्षण की ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए के माध्यम से की जाएगी।
