श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई देवउठनी एकादशी, गन्ने से सजा नगर

सिलवानी। देवउठनी एकादशी का पर्व शनिवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने गन्ने का मंडप सजाकर भगवान श्रीहरि विष्णु का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर बाजारों में गन्ने की खूब खरीदारी हुई और मुख्य बाजार गन्नों से सजा नजर आया।

हालांकि इस बार गन्ने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली पांच गन्नों का सेट 100 से 150 रुपए तक बिका। इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। देवउठनी के साथ ही नगर में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई और विवाह व अन्य शुभ संस्कारों के लिए मुहूर्त तय किए जाने लगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के चार माह बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, जिससे पुनः शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर उपवास रखकर शाम को पूजन-अर्चन के बाद उपवास खोला।

भक्तों ने भगवान विष्णु से सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की, वहीं कई कुंवारों ने शीघ्र विवाह की प्राप्ति के लिए विशेष प्रार्थना की।

Next Post

सागर में मनाया गया 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Sat Nov 1 , 2025
सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश रोजगार के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर, विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महाकवि […]

You May Like