जांच के दौरान 409 गर्भवती हाई रिस्क मिलीं

सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

अभियान के तहत जिले में कुल 896 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 409 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हांकित किया गया. हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर विशेष निगरानी एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है, ताकि प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर नियमित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें.

 

 

Next Post

सेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान

Thu Sep 10 , 2026
सीहोर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा ने गुड़भेला मंडल की कार्यसमिति बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सेवाकाल को भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप […]

You May Like