राजस्थान से परीक्षा देने आए छात्रों से रैन बसेरा में अवैध वसूली

सतना :राजस्थान से परीक्षा देने के लिए शहर में आए छात्रों को रैन बसेरा में रहने के लिए प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन के मान से 50 रु चुकाने पड़ रहे हैं. रैन बसेरा के संचालक द्वारा की जा रही इस अवैधस वसूली की शिकायत एसडीएम से की गई है.हेमन्त, विरेंद्र, नंदराम, अशोक, हनुमान और अविनाश समेत कई छात्र परीक्षा देने के लिए राजस्थान से सतना में आए हुए हैं.

यह सभी छात्र एक साथ शहर के धवारी स्थित आश्रय स्थल रैन बसेरा में टिके हुए हैं. वैसे तो शासन द्वारा संचालित सभी रैन बसेरों में रुकना पूरी तरह नि:शुल्क है. लेकिन इसके बावजूद भी रैन बसेरा के संचालक सुशील तिवारी द्वारा प्रत्येक छात्र से 50-50 रु की अवैध वसूली की जा रही है. इतना ही नहीं बल्कि रैन बसेरा संचालक द्वारा प्रत्येक छात्र से प्रतिदिन 50 रु के मान से 8 दिन का एडवांस पैसा भी जमा करा लिया गया है. जब छात्रों को इस बात की जानकारी हुई कि रैन बसेरा संचालक द्वारा उनसे अवैध वसूली की जारी है तो फिर वे एकत्रित होकर कलेक्टोरेट पहुंच गए. जहां पर रैन बसेरा संचालक की अवैध वसूली के विरुद्ध एसडीएम से लिखित शिकायत की.

Next Post

नशे की तस्करी करते धराए बाइक सवार

Sat Jun 28 , 2025
सतना:रामपुर बघेलान पुलिस ने नशीली दवा की तस्करी कर रहे दो युवकों को दबोच लिया. जिनके कब्जे से 10 हजार रु की प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की गई. इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया.रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेला चौकी […]

You May Like