सतना:रामपुर बघेलान पुलिस ने नशीली दवा की तस्करी कर रहे दो युवकों को दबोच लिया. जिनके कब्जे से 10 हजार रु की प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की गई. इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया.रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बेला चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम केमरी में डोगरी मुरुम खदान मार्ग पर घेराबंदी की. जहां पर अपाची बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया.
पुलिस को देख बाइक सवार एक युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला. जबकि दो युवकों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान सिद्धार्थ कुशवाहा 21 वर्ष निवासी बैजनाथ चोरहटा रीवा और दिलीप पटेल 21 वर्ष निवासी पगरा रामपुर बघेलान के तौर पर हुई. तलाशी लिए जाने पर युवकों के पास से 53 शीशी प्रतिबंधित और नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप मिली. जिसकी कीमत 10 हजार 330 रु आंकी गई. जब्त की गई. जिसकी कीमत 2 हजार 340 रु आंकी गई.
