मालिक ने साथियों संग की मारपीट
इंदौर: शहर में चोरी हुए वाहनों की घटनाओं के बीच थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी सोहेल पिता रईस खान चोरी की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को सर्विसिंग के लिए गोपुर चौराहा स्थित बजाज शोरूम लेकर पहुंचा, लेकिन वहाँ बाइक के असली मालिक दीपक यादव को इसकी सूचना मिल गई. इसके बाद दीपक यादव अपने साथियों संग मौके पर पहुँचा और सोहेल के साथ जमकर मारपीट कर दी.
अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि 15 दिन पहले थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र से दीपक यादव की पल्सर बाइक चोरी हो गई थी, जिसकी एफआईआर थाना राजेंद्र नगर में दर्ज थी. चोरी गई बाइक को शोरूम में सर्विसिंग के लिए लाने पर वहाँ मौजूद कर्मचारियों ने दीपक यादव को सूचना दी. मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही थाना अन्नपूर्णा पुलिस मौके पर पहुँची और चोरी की बाइक व आरोपी सोहेल को जब्त कर थाने लाई. इस मामले में वाहन चोर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं वीडियो में मारपीट करते दिख रहे युवकों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
