सिंगरौली: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के गहन पूर्ण सत्यापन का कार्य जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा है, जिसके अवलोकन के लिए कलेक्टर गौरव बैनल चितरंगी विकासखंड क्षेत्रांतर्गत के ग्राम पंचायत पिड़रिया पहुंचे।कलेक्टर ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन करते हुये निर्देशित किया कि कार्य में और प्रगति लाये, ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके ।
वहीं उपस्थित मतदाताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में विधिवत अवगत कराया गया। साथ ही मतदाताओं से इस आशय की अपेक्षा की की अपने मोहल्ले पड़ोसियों को भी मतदान केंद्र में पहुंचकर एसआईआर की प्रक्रिया में अपना सहयोग देवें। कोई भी मतदाता पुनरीक्षण सूची के कार्य से वंचित न रह। यह महत्वपूर्ण कार्य है। वही उपस्थित ग्राम वासियों से रूबरू होते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण आदि योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।
ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया कि समय पर खाद्यान्न नहीं मिलता है तथा विद्यालय में समय पर शिक्षक भी नहीं आते हैं तथा बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन भी मीनू के आधार पर नहीं दिया जा रहा है। साथी इस आशय से भी अवगत कराया की कुछ मोहल्ले जो आवागमन से वंचित है, ऐसे मोहल्ले में रोड प्रदान कर मुख्य सड़क से जोड़ने की आवश्यकता है तथा अभी कई हितग्राहियों को आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है, जिसे दिलाया जाए। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने स्तर से विद्यालयों सहित खाद्यान्न की उपलब्धता एवं समय से खुलने सहित अन्य की उसके संबंध में निरीक्षण करें तथा उपस्थित नहीं होने वाले विद्यालयों में शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
वहीं जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जो वंचित है, उन्हें पात्रता अनुसार लाभ प्रदान कराया जाए एवं ग्राम से संबंधित विकास कार्यों का महत्वपूर्ण विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि विकास के मुख्य धाराओं से ग्राम को जोड़ा जा सके। वही जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया कि ग्राम से संबंधित पुराने कार्य जो संचालित है, उनको गुणवत्ता के स्तर पर नहीं किया जा रहा है एवं पुलिया के भी कार्य अधूरे पड़े हैं, उनका निरीक्षण कर संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई करें।भ्रमण के दौरान एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर, जनपद पंचायत के सीईओ मानसिंह सैयाम मौजूद रहे।
कलेक्टर के निरीक्षण में ग्राम पंचायत की खुली पोल
यहां बताते चले कि ग्राम पंचायत पिड़रिया आदिवासी बाहुल्य पंचायत के साथ-साथ सरपंच हमेशा से आदिवासी ही निर्वाचित होते आ रहे हैं। परंतु आदिवासी ही सरंपच ही योजनाओं को पलिता लगाने एवं राशि की बंदरबांट करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है और न ही जनप्रतिनिधि कभी इस पर बोलने का साहस भी नही जुटाएं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिली हैं। जिनमें निर्माणाधीन पुलिया, विद्यालयों में शिक्षको के न आने, खाद्यान्न वितरण में घपला, मीनू के अनुसार बच्चों को मध्यान्ह भोजन न मिलने जैसे कई शिकायते मिली हैं। कलेक्टर ने उक्त शिकायतो को गंभीरता से लिया है।
