युवक की हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार

सतना : जिले के रैगांव थराना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खगौड़ी में गुरुवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है कि उक्त घटना के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया था.रैगांव थाना प्रभारी आर पी त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम खडौरी निवासी मुनेंद्र सिंह पिता निर्भयराज उम्र 35 वर्ष की लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी.

इस घटना  के संबंध में मृतक मुनेंद्र के पिता निर्भयराज द्वारा थाने में शिकायत की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए नाकाबंदी कर दी. इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी की जाने लगी. जिसका नतीजा यह हुआ कि घटना के 24 घंटे के भीतर ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदकिशोर कुशवाहा 65 वर्ष निवासी बौलिहा, सम्पत कुशवाहा 62 निवासी कंचनपुर, गोविंद कुशवाहा 70 निवासी बौलिहा और पुष्पेंद्र कुशवाहा 28 वर्द्या निवासी बौलिहा के तौर पर हुई. गौरतलब है कि हत्या की घटना सामने आने पर परिजन समेत स्थाानीय रहवासी खासे आक्रोशित हो गए थे. जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना करने के साथ ही मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया था. स्थिति को संभालने के लिए जिले के कई थानों का पुलिस बल बुलाया गया था. एसडीएम और एसडीओपी की समझाइस के चलते 8 घंटे बाद लोग मार्ग से हटने को राजी हुए.

Next Post

चोरी के जेवर बेचने की फिराक में चार चोर गिरफ्तार

Sat Jun 28 , 2025
इंदौर: शहर में नकबजनों के खिलाफ जारी मुहिम के तहत द्वारकापुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी में लिप्त तीन युवकों एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर नशा और अय्याशी के लिए आभूषण बेचने की फिराक में थे. पुलिस ने […]

You May Like