शहर के कई इलाकों में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाकर मार्गो को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। कार्रवाई की इसी श्रृंखला में शुक्रवार को निगम मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोयल की अगुवाई में नगर निगम टीम के द्वारा कार्यवाही की गयी। अतिक्रमण प्रभारी मनीष कुमार तड़से ने बताया कि अतिक्रमण टीम ने इंदिरा मार्केट से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर तक सघन अभियान चलाया, मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 7 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई और फुटपाथ और सड़कों पर अवैध रूप से रखी गई सामग्री को निगम ने जब्त कर लिया है।

उन्होंने ये भी बताया कि निगम की टीम ने कई ऐसे हॉट स्पॉट्स को निशाना बनाया जहाँ लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा था, आई.टी.आई. चुंगी नाका से एक टेंट हाउस द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और संचालक पर जुर्माना लगाया गया।

इन इलाकों में भी हुई कार्रवाई

शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात के लिए की जा रही कार्यवाही के क्रम में दोबारा समदड़िया मोल सिविक सेंटर के सामने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई, छोटी लाइन वासु होटल के आस-पास के इलाके अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं रामपुर छापर पर यातायात में बाधित आम रास्ते पर किया जा रहा अनधिकृत अतिक्रमण ध्वस्त किया गया, दंगल मैदान में बन रही सार्वजनिक बाउंड्रीवॉल के निर्माण में बाधित ठेले टपरे वालो को हटाया गया।

Next Post

सस्ती दरों पर जरूरतमंदों को मिलेगें पी.एम. आवास योजना के मकान: महापौर 

Sat Feb 7 , 2026
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर विकास की गति में और अधिक पंख लगे इसके लिए शहर के देवतुल्य नागरिकों की आवश्यकताओं एवं हितों को ध्यान में रखते हुए महात्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास […]

You May Like

मनोरंजन