जबलपुर: गृह विभाग ने लंबे इंतजार के बाद उप पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया हैं। तबादले के साथ प्रमोशन की भी लिस्ट जारी हुई। 53 डीएसपी का ट्रांसफर हुआ जिसमें जबलपुर गढ़ा से देवेन्द्र प्रताप सिंह को सतना जिला भेजा गया है।
जबकि अधारताल सीएसपी प्रियंका करचाम को नरसिंहपुर गाडरवारा भेजा गया है। जबकि सहायक सेनानी उच्च न्यायालय सुरक्षा जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक नंनदकिशोर मालवीय को पीटीएस, उज्जैन भेजा गया है।
