विधानसभा अध्यक्ष तोमर सहित कई मंत्री, सांसद होली मनाने गृह नगर आए

ग्वालियर: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे हैं। शताब्दी एक्सप्रेस से ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता भी होली मनाने गृहनगर ग्वालियर आए ।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज होली के अवसर पर अपने निवास स्थान 29 रेसकोर्स रोड ग्वालियर पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम जनमानस से भेंट कर रहे हैं। बीती रात रेलवे स्टेशन पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक जैन, अशोक जादौन, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदोरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दुबे, भाजपा जिला महामंत्री विनय जैन आदि ने वरिष्ठ नेताओं की अगवानी की।

Next Post

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक 40-46 लाख करोड़ रुपये निवेश की जरूरत: इरेडा प्रमुख दास

Fri Mar 14 , 2025
नयी दिल्ली , (वार्ता) भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा कि भारत के नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के लिए 2030 तक 40-46 लाख करोड़ रुपये निवेश की आवश्यकता होगी और इसके लिए अनुकूल नीतियों की जरूरत होगी। उन्होंने इसके लिए वैश्विक […]

You May Like