बिजली कंपनी का लाइनमैन घूस लेते पकड़ाया, उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई

नीमच। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के एक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लाइनमैन सुनील कटारिया ने बसेड़ी भाटी के किसान दौलत सिंह चौहान की जब्त की गई पानी की मोटर छोडऩे के एवज में 7,500 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

मामला तब सामने आया जब पीडि़त किसान ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले लाइनमैन ने किसान के कुएं पर लगी बंद मोटर को जब्त कर लिया था। मोटर वापस करने के लिए उसने 7,500 रुपए की मांग की, जो बाद में 5,000 रुपए पर तय हुई।

लोकायुक्त निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मोरवन स्थित विद्युत ग्रिड के सामने ट्रैप लगाया। जैसे ही लाइनमैन ने किसान से 5,000 रुपए की रिश्वत ली। लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

पंचायत चुनाव पार्टी आधार पर लड़वाएगी कांग्रेस

Tue Jan 21 , 2025
  नवभारत न्यूज खडवा। बिखरती कांग्रेस में ऊर्जा फूंकने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा पहुंचे। गांधीभवन के हाल में बैठक सिमट गई। कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ भी समय के हिसाब से ठीक-ठाक थी। पटवारी कांग्रेसियों से कहने आए हैं कि महू में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे जैसे लोग महू […]

You May Like