करोड़ों की ठगी करने वाले फरार आरोपी आखिरकार दबोचे

इंदौर:क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने व्यापारिक सौदों के नाम पर फर्जी कंपनियाँ बनाकर करोड़ों की ठगी की थी. इन्होंने इंदौर की एक कंपनी से प्लास्टिक रोल सप्लाई के नाम पर 31 लाख 33 हजार से अधिक की धोखाधड़ी की थी और लंबे समय से फरार थे.एडिशनल डीसीपी राजेश दंड़ोतिया ने बताया कि आर्थिक अपराधों और व्यापारिक लेन-देन में होने वाली ठगी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा ने इन आरोपियों को तलाशने के लिए विशेष टीम बनाई थी.

तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर टीम अहमदाबाद और पुष्कर राजस्थान पहुंची, जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अलग-अलग नामों से फर्जी कंपनियाँ बनाईं। इनमें से एक ने “रुद्राक्ष इंटरप्राइजेस” के नाम से तीन लाख रुपये की ठगी की, जबकि दूसरे ने “गायत्री ट्रेडर्स” बनाकर 28 लाख रुपए से अधिक की रकम हड़पी.

इस तरह 31 लाख 33 हजार रुपए की धोखाधड़ी की. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय मुकेश दर्जी निवासी अहमदाबाद, 36 वर्षीय राजूराम दर्जी निवासी अहमदाबाद और 45 वर्षीय हमीरा राम दर्जी निवासी राजस्थान के रूप में हुई है. सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है ताकि उनसे और पूछताछ की जा सके. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान ठगी में शामिल अन्य संभावित लोगों और नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा.

Next Post

नवागत कलेक्टर आशीष तिवारी ने पदभार संभाला

Mon Sep 15 , 2025
कटनी: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी आशीष तिवारी ने सोमवार को पूर्वान्ह कलेक्टर कटनी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। नव पदस्थ कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत से कलेक्टर के पद का प्रभार प्राप्त किया। नव पदस्थ कलेक्टर श्री […]

You May Like