बाड़े से किशोरी का अपहरण, फार्म हाउस में रेप

ग्वालियर। शहर के बीचों बीच महाराजबाड़ा से कार सवार दो बदमाशों द्वारा एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया जिन्होंने फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ कई बार रेप किया। रात भर दरिंदगी करने के बाद आरोपी उसे चंद्रवदनी नाका पर छोड़कर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम करहिया निवासी 17 वर्षीय किशोरी एक सहेली के साथ ग्वालियर आई थी। जहां महाराज बाड़ा से खरीददारी करने के बाद शाम के वक्त वह बहोड़ापुर क्षेत्र में रहने वाले अपने भाई के यहां जा रही थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला अख्तर खान अपने दोस्त गौरव रावत के साथ टाउन हॉल के पास कार में सवार होकर आया, जो किशोरी को बहला फुसलाकर कार में बैठाकर झांसी रोड स्थित फार्म हाउस पर ले गया। जहां रात में अख्तर ने कई बार किशोरी से दुष्कर्म किया।

अपने भाई के साथ पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे करहिया थाने जाने की कहकर टरका दिया। पीड़ित पक्ष जब करहिया थाने गया, तो वहां से घटनास्थल कोतवाली का बताकर वापस भेज दिया। जहां वहां भटकाए जाने से परेशान पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और सीनियर पुलिस ऑफिसर्स को पूरी आपबीती सुनाई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद कोतवाली में आरोपी अख्तर के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 64(2) (एम), 351(3) व पॉक्सो एक्ट के तहत कायमी कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया गया है।

किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात भर उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। दोपहर में आरोपी उसे नाका चंद्रवदनी पर छोड़कर भाग निकले। जहां से जैसे- तैसे वह बहोड़ापुर में रहने वाले अपने भाई के घर पहुंची और उसे पूरी आपबीती सुनाई। जिस पर वह उसे कोतवाली थाने लेकर पहुंचा।

*पीड़िता की मांग- मुझसे शादी करे आरोपी*

उक्त मामले में पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी अख्तर खान ने उसका शोषण कर जीवन खराब किया है, अतः अब वह मुझसे विधिवत शादी करे। चूंकि पीड़िता फिलहाल नाबालिग है, जिससे अभी उसका विवाह हो पाना संभव नहीं है।

Next Post

उपनगर ग्वालियर में 4 करोड 62 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Fri Oct 10 , 2025
ग्वालियर। विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और ग्वालियर निरंतर विकास की तरफ बढ रहा है। आने वाले समय में शहर के नागरिकों को बडे मैट्रों शहरों की तरह सुविधायें मिलना प्रांरभ हो जाएंगी। इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शहर के प्रत्येक नागरिक को अच्छी आवागमन सुविधा, […]

You May Like