बारिश का एक महीने बाद सुखा हुआ खत्म

इंदौर:करीब एक महीने के बाद शहर में बारिश का सूखा खत्म हुआ. आज अलसुबह से लेकर दिनभर में करीब पौन इंच बारिश हुई. बारिश होने से मौसम में भले ही ठंडक घुल गई हो, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार अभी भी है.इस साल मानसून सीजन में अभी तक 17.5 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है. पिछले एक महीने से या यूं कहे कि सावन पूरा सूखा ही गया है. अब भादौ में बारिश की उम्मीद है.

फिलहाल शहर के सभी तालाब ख़ाली पड़े है. बारिश के 25 दिन बचे है. यदि इसमें औसत बारिश की 35 की पूर्ति नहीं हुई, तो आने वाले जनवरी फरवरी से ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो जाएगी. आज अल सुबह से रात 9 बजे तड़के 18.6 मिलीमीटर यानि करीब पौन इंच बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तेज बारिश होने की संभावना है. शहर के बाहरी तरफ बताया जा रहा है कि दिनभर कई बार रुक-रुक कर बारिश होने की जानकारी भी मिली है.

Next Post

FTII में पढ़ने के लिए नहीं थे पैसे, टॉप कर जीती स्कॉलरशिप, ऐसे फिल्मकार बने विधु विनोद चोपड़ा

Sat Sep 5 , 2026
मुंबई, विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्मकार बनने के लिए काफी संघर्ष किया। जब उन्होंने पिता से फिल्में बनाने की बात कही तो उन्हें थप्पड़ पड़ा और पिता ने कहा कि फिल्म बनाकर भूखे मरोगे। विधु विनोद चोपड़ा ने परिंदा, 1942: ए लव स्टोरी, मिशन कश्मीर, मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स और […]

You May Like