चोटिल स्मिथ, लाबुशेन बाहर, कोंस्टास और इंग्लिस की हुई पहले टेस्ट मैच में वापसी

सिडनी, 20 जून (वार्ता) वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरु होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम में सैम कोंस्टास और जॉश इंग्लिस की वापसी हुई है वहीं चोटिल बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर रखा गया है।

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति ने बुधवार से शुरु होने वाले पहले टेस्ट से लगभग एक सप्ताह पहले सैम कोंस्टास और जॉश इंग्लिस की टीम में वापसी की घोषणा की है। स्मिथ को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में स्लिप पर क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी।

समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने शुक्रवार सुबह जारी एक बयान में कहा, “अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लाबुशेन इस टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य हो सकता है। उसे पता है कि उसका प्रदर्शन उस स्तर पर नहीं रहा है जिसकी हम या वह उम्मीद करते हैं। हम उसके खेल के उन क्षेत्रों पर उसके साथ काम करना जारी रखेंगे।”

उन्होंने कहा, “हमने स्टीव और लाबुशेन की जगह जोश और सैम को मौका देने का फैसला किया है। हम उन्हें अपने नवोदित टेस्ट करियर को आगे बढ़ाने का मौका मिलने पर उत्साहित हैं।”

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम:- पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

 

Next Post

रूस ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को बताया ‘अकल्पनीय’

Fri Jun 20 , 2025
मास्को, 20 जून (वार्ता) रूस ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की किसी भी संभावित बातचीत का समर्थन करने से इनकार करने के साथ ही ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के प्रयासों को “अस्वीकार्य” बताया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ‘स्काई न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार […]

You May Like