रुपया 73 पैसे मजबूत

मुंबई, 29 मई (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 73 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.85 रुपये का बोला गया।

रुपये में यह लगातार दूसरी तेजी है। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 12.50 पैसे चढ़कर 95.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई, लेकिन इसके बाद यह लगातार मजबूत हुआ। यह 20 पैसे नीचे 95.78 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का निचला स्तर रहा।

इसके बाद बाजार में डॉलर की बिकवाली बढ़ने से रुपया दिन की समाप्ति तक 94.85 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया और अंत में उसी स्तर पर बंद भी हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज गिरावट में है। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा डेढ़ फीसदी से ज्यादा उतरकर 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के शुद्ध रूप से लिवाल रहने से भी रुपये को समर्थन मिला।

 

Next Post

आरबीआई, वियतनाम के स्टेट बैंक के बीच डिजिटल भुगतान, वित्तीय नवाचार के क्षेत्र में सहयोग का करार, 'क्यूआर' कोड आधारित सीमापार भुगतान का होगा विस्तार

Fri May 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने वित्तीय नवाचार और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जिसके अंतर्गत सूचना साझा करना, नियामकीय समन्वय तथा क्यूआर कोड आधारित सीमा-पार व्यापारी भुगतान के लिए […]

You May Like

मनोरंजन