भिंड: गोरमी क्षेत्र के सुकाण्ड गांव में जमीनी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सूत्रों के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जो उसके पैर में लगी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
