ओवरलोड ऑटो-ई रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, 160 के काटे चालान

जबलपुर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, आगे की सीट पर यात्रियों को बैठाकर वाहन चलाने तथा सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 160 चालान बनाए गए। यातायात पुलिस ने लगभग 100 ऑटो, आपे और ई-रिक्शा वाहनों की जांच की, जिनमें से 45 चालकों के खिलाफ नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। साथ ही सभी चालकों को ओवरलोडिंग न करने और यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की हिदायत दी गई।
इंद्रा मार्केट क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण
इसके साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था के लिए इंद्रा मार्केट क्षेत्र से कांचघर चौक से शीतलामाई तक सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों, हाथ ठेला और सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि वे आम सड़क पर अतिक्रमण न करें और केवल निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें।

Next Post

इच्छा मृत्यु की मांग संबंधित याचिका पर फैसला सुरक्षित

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: स्वयं की जान को खतरा तथा पुलिस द्वारा शिकायत पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका में इच्छामृत्यु की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया था। याचिकाकर्ता पिछली सुनवाई के दौरान बच्चे का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंच […]

You May Like