श्री गरगज हनुमान मंदिर के महंत को दी भावभीनी विदाई

ग्वालियर: बहोड़ापुर स्थित श्री गरगज के हनुमान मंदिर के महंत पूर्णानंद शर्मा का निधन रात्रि में गरगज कॉलोनी में हो गया, सुबह होते होते पूरे शहर में शोक व्याप्त हो गया। महंत जी की अंतिम यात्रा में शहर के हजारों लोगों ने शामिल होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ।

मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अशोक कुमार शर्मा ने दी , अंतिम यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चोधरी कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, प्रद्युम्न तोमर के पुत्र रीपुदमन तोमर, भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, रमेशचंद शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, संजय शर्मा ‘पप्पू’, अजय शर्मा , मनोज शर्मा, सचिन शर्मा एवं गणमान्य नागरिको ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

दतिया के पूर्व सीएमएचओ डॉ. राकेश कुरेले निलंबित

Mon Feb 24 , 2025
जांच के बाद हो सकता है मामला दर्ज दतिया: दतिया जिला चिकित्सालय में कार्यरत तत्कालीन सीएमएचओ राकेश करेले पर आरोप है कि उन्होंने जिले में निजी अस्पतालों के पंजीकरण में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी की है और निजी अस्पतालों के मालिकों को मुनाफा पहुंचा है। इस मामले में तत्कालीन […]

You May Like

मनोरंजन