शिवपुरी: शिवपुरी में मेंटेनेंस कार्य के चलते आज रविवार को बाणगंगा उपकेंद्र के 7 फीडर्स की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। प्रभावित फीडर्स में 11 केवी सोनचिरैया, बीलौद, शिवपुरी सिटी, टीवी टावर, आरके पुरम, विष्णु मंदिर और सेलिंग क्लब फीडर शामिल हैं।बिजली कटौती सुबह से शुरू हुई है और आज दोपहर तक रहेगी।
इस दौरान द्वारकापुरी, नमोनगर और ग्वालियर बायपास क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा संजय कालोनी, इंदिरा कालोनी, फिजीकल और चीलौद इलाके भी प्रभावित हैं।
शंकर कालोनी, कोर्ट रोड, सदर बाजार और पटेल नगर में भी बिजली नहीं है।
अशोक विहार, शिवशक्ति नगर, विवेकानंद पुरम और शांति नगर भी प्रभावित हुए हैं। मोहनी सागर, प्रियदर्शनी नगर, वनविहार और करौदी सम्पमैल में भी कटौती है। फक्कड़ कालोनी, विष्णु मंदिर के पीछे का क्षेत्र, गुलाब साहब की दरगाह, श्यामलाल का बगीचा, सिद्धेश्वर, सेलिंग क्लब और वनविद्यालय समेत आसपास के इलाकों में भी बिजली सप्लाई बंद है।
