मोरवा क्षेत्र में तीन यात्री बस समेत पॉच वाहन जप्त 

सिंगरौली। जिला परिवहन अधिकारी ने आज दिन मंगलवार को मोरवा अंचल में वाहनों का विशेष जांच पड़ताल किया, जहां बिना परमिट के चल रहे 3 बस समेत 5 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ मोरवा थाना में खड़ा कराया है।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं स्टाफ व्यौमकांत तिवारी ने अमले के साथ मोरवा अंचल में वाहनों के जांच पड़ताल किया। जहां तीन बस जिसमें राहुल एक्सपे्रस क्रमांक एमपी 53 पी 1210 समेत दो अन्य बस एंव एक ट्रैक्टर व एक हाईवा ट्रक के पास परमिट समेत अन्य दस्तावेज मौके पर नही मिले। जिन्हें जप्त कर लिया गया है। वहीं वाहनों के जांच के दौरान अन्य वाहनों से 30 हजार रूपये की राजस्व वसूली की गई है।

Next Post

अनाज मंडी में जया किशोरी का होगी उद्बोधन

Tue Sep 23 , 2025
खंडवा। साहित्यकार डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी का विमोचन कल 24 सितंबर को पुरानी अनाज मंडी परिसर में किया जा रहा है । समारोह की मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी होंगी। अरुण सेठी ने बताया कि प्रतिवर्ष 24 सितम्बर को खंडवा में होने वाले इस साहित्यिक […]

You May Like