
खंडवा। साहित्यकार डॉ. आलोक सेठी की सोलहवीं पुस्तक पब्लिक युनिवर्सिटी का विमोचन कल 24 सितंबर को पुरानी अनाज मंडी परिसर में किया जा रहा है । समारोह की मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी होंगी।
अरुण सेठी ने बताया कि प्रतिवर्ष 24 सितम्बर को खंडवा में होने वाले इस साहित्यिक जलसे में अब तक डॉ. कुमार विश्वास, शैलेश लोढ़ा, एहसान कुरैशी, नीलोत्पल मृणाल, हरिओम पंवार, सुरेंद्र शर्मा, मुनव्वर राना, राहत इंदौरी जैसे दिग्गज साहित्यकार अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस बार दर्शकों की बड़ी संख्या को देखते हुए यहाँ भव्य वाटरप्रूफ़ शेड का निर्माण किया गया है, लगभग आधा एकड़ जगह कवर्ड की गई है । ताकि हजारों लोग एक साथ आराम से बैठकर इस ऐतिहासिक आयोजन का आनंद ले सकें। आयोजन स्थल पर चार बड़े एल ई डी भी लगाये गए हैं। पलाश, पल्लव और पर्व सेठी ने बताया कि तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और नगरवासियों में कार्यक्रम को लेकर अत्यधिक उत्सुकता है । कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध एंकर प्रदीप जैन करेंगे। कार्यक्रम ठीक समय पर शुरू हो जाएगा। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए समय पूर्व, परिवार सहित उपस्थित होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें ।समय बद्ध होगा कार्यक्रम 07.00 से 07.40 तक देश के सुप्रसिद्ध गायक दम्पति योगेश – रंजीता मीना अपनी स्वर लहरियां बेखेरेंगे । 07.40 से 07.50 तक लकी ड्रा होगा। इसके तुरंत बाद मुख्य कार्यक्रम ठीक 07.50 पर शुरू हो जाएगा। विमोचन प्रसंग और उसके पश्चात जयाकिशोरी का उदबोधन .. लगभग 10.50 से पूर्व कार्यक्रम पूर्ण हो जाएगा।
कैबिनेट मंत्री विजय शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन सांसद गजेन्द्र पाटिल विधायक अर्चना चिटनिस बुरहानपुर, सचिन बिड़ला बडवाह, कंचन तनवे खण्डवा, राजन मंडलोई बड़वानी, मोंटू सोलंकी सेंधवा, आर के दोगने हरदा, छाया मोरे पंधाना, झूमा सोलंकी भीकनगांव, नारायण पटेल मान्धाता, मंजू दादू नेपानगर,महापौर अमृता अमर यादव खण्डवा, ऋषव गुप्ता जिलाधीश खण्डवा, मनोज राय एस पी खण्डवा, नागार्जुन बी गौड़ा जिला पंचायत सी ई ओ आयोजित कार्यक्र म में शामिल होंगे।
