गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर सड़क हादसा: चार घायल

भोपाल।गांधीनगर एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. जहां मुबारकपुर ब्रिज पर तेज रफ्तार में चल रही दो चार पहिया सामने से टकरा गई. हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत ही हमीदिया और निजी अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार दोनों ही वाहन आमने सामने से तेज रफ्तार में आ रहे थे. सीधी टक्कर होने से दोनो ही वाहन क्षत विक्षत हो गए हैं. मौजूदा लोगों ने तुरंत ही एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक कार में 3 लोग और दूसरी कार में ड्राइवर ही था. इस हादसे में सभी को गंभीर चोटे आई है. परवलिया थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत ही इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि इस हादसे में किस वाहन चालक की ओर से लापरवाही बरती गई है.

Next Post

खेलकूद प्रतियोगिता में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट रहा अब्बल

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। 64वीं मध्य जोन अंतर जिला वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने बाजी मारी. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अन्य अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर बधाई दी. सीहोर जिले की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता 15 सितम्बर से प्रारंभ हुई. यह प्रतियोगिता पाँच दिवसीय रोमांचक खेल मुकाबलों के […]

You May Like