बदमाशों ने महिला के गले से झपटी चेन

सीहोर. शहर के नदी चौराहे के समीप एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चैन झपटकर ले गए. बदमाशों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि महिला को घर जाने के बाद पता चला. भारती नगर निवासी सृष्टि चौहान पत्नी केशव रविवार की शाम स्थानीय नदी चौराहे के पास से गुजर रही थीं. रास्ते में उन्हें लगा था कि किसी ने उनके कंधे को छुआ था, लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि उनके गले से चैन झपट ली गई है. घर पहुंचने के बाद उन्हें गले में चैन नहीं दिखी तो पति को बताया व थाना कोतवाली पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया. थाना प्रभारी रविन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

ऐप से एडमीशन की रिपोर्टिंग आज तक

Mon Jun 30 , 2025
सीहोर. कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश का प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आवंटन के बाद स्कूल में प्रवेश एवं स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप से एडमीशन रिपोर्टिंग आज 30 जून तक की जा सकेगी. द्वितीय […]

You May Like