
दमोह। जिला अस्पताल में इलाजरत मरीजों के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ने पर जागरूक युवा विनय असाटी मददगार बने। कुम्हारी निवासी मूरत यादव की 19 वर्षीय पुत्री को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर विनय असाटी ने तत्काल रक्तदाता शुभम पटेल से संपर्क कर ब्लड डोनेट कराकर रक्त की व्यवस्था कराई।
इधर फुटेरा कला निवासी नरेश असाटी की 15 वर्षीय पुत्री वैष्णवी को भी ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर विनय असाटी ने इमलाई निवासी मनीष जैन से संपर्क कर ब्लड डोनेट कराया। दोनों मरीजों के परिजन मूरत यादव और नरेश असाटी ने रक्तदाताओं शुभम पटेल व मनीष जैन का धन्यवाद ज्ञापन किया।
