भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं के कौशल विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम, औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में चल रही योजनाओं की जानकारी दी और केंद्रीय सहयोग की अपेक्षा जताई।
