सड़क हादसे में डीएफओ शहडोल के रिश्तेदार सहित ड्राइवर की मौत

शहडोल: दक्षिण वनमंडल शहडोल की डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे के परिवार के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात शहडोल से बांधवगढ़ जा रही बोलेरो वाहन घुनघुटी मदारी ढाबा के पास ओवरटेक के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं डीएफओ के परिवार के एक सदस्य की भी मृत्यु हो गई। पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है। यह घटना रात्रि लगभग डेढ़ बजे की है। शासकीय वाहन का निजी उपयोग हो रहा था।

Next Post

आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव-गुर्जर समाज ने सौंपा ज्ञापन

Fri Dec 26 , 2025
शिवपुरी: यादव और गुर्जर समाज ने सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुलिस अधीक्षक को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। कोतवाली थाने में भी शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है। यह टिप्पणी राहुल वैद्य द्वारा की गई है, जिसने […]

You May Like