सारंगपुर गोवंश वध मामला: मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सारंगपुर। गोवंश वध मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 11 स्थित आमीन जाकिर मुकरेवाड़ा क्षेत्र में मुख्य आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. जिनमें जाकिर पिता मोहम्मद हुसैन निवासी गाडरी वाडा चौक, आमीन पिता युनुस खान निवासी पटेल वाडी सारंगपुर तथा महबूब उर्फ लंगड़ा पिता मुंशी कुरैशी निवासी बड़ा कसाई वाडा सारंगपुर शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग तीन घंटे तक अभियान चला. प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया था. कार्रवाई के लिए दो जेसीबी मशीनों को लगाया गया, जिन्होंने आरोपियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया. जैसे ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई, क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन

थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो.

साथ ही कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी सारंगपुर रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, नगर पालिका सीएमओ दीपक रानवे, तहसीलदार आकाश शर्मा, पचोर थाना प्रभारी श्रीमती शंकुतला बामनिया, तलेन थाना प्रभारी धर्मवीर पल्लीया सहित पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही. अधिकारियों ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी. प्रशासन की इस कार्रवाई को गोवंश वध मामले में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. मकानों को तोड़ने के दौरान आसपास के मार्गों को अस्थायी रूप से बंद किया गया तथा लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई. साथ ही प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से गंभीर प्रकरण दर्ज हैं और जांच के बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई.

Next Post

नीति आयोग ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए व्यापक रूपरेखा पेश की

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) नीति आयोग ने देश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए व्यापक नीतिगत रूपरेखा पेश की है। ‘भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली: गुणवत्ता संवर्धन के लिए सामयिक विश्लेषण और नीतिगत रूपरेखा’ शीर्षक से जारी इस […]

You May Like