DY CM के सामने जलसंकट का बयां किया दर्द

जबलपुर: जिला योजना समिति की बैठक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा , कलेक्टर दीपक सक्सेना के सामने आयोजित हुई तो पक्ष-विपक्ष के विधायकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भीषण गर्मी में जबलपुर में पसरे जलसंकट पर सरकार को घेर लिया।जानकारी के अनुसार बैठक में भाजपा विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में पानी सप्लाई करने के लिए नगर निगम के पास पानी के टैंकरों की पर्याप्त संख्या नहीं है और पानी की सप्लाई करने वाले विभाग के हाल बदहाल हैं।

इस दौरान जल जीवन मिशन का मुद्दा भी उठाया गया जिसमें बताया गया कि इस योजना के तहत करोड़ों रुपयों की होली जल चुकी है लेकिन कोई भी सकारात्मक परिणाम अभी सामने नहीं आए हैं। वर्तमान हालत तो ये है कि नल कनेक्शन मिशन में लगाए गए शहर के कई इलाकों के नलों में पानी की बजाय हवा बस निकल रही है। जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री के सामने मेन राइजिंग लाइन ललपुर में मृत मिले बंदर का भी मुद्दा उठाया और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही को सामने रखा।

इसके अलावा अमृत जल योजना के चक्कर में पूरे शहर में जगह-जगह की गई खुदाई की एक बड़ी परेशानी बनी हुई है जिस समस्या को भी जिला योजना समिति की बैठक में रखा गया। विदित हो कि गुरूवार की जिला योजना समिति की बैठक का प्रमुख एजेंडा पेयजल आपूर्ति और सिविल डिफेंस प्लान क्रियान्वयन था।

Next Post

अब PM पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक अरेस्ट FIR दर्ज

Fri May 16 , 2025
इंदौर: गांधी नगर क्षेत्र स्थित मेट्रो प्रोजेक्ट कैंप में काम करने वाले एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर […]

You May Like