मुरैना में राजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली शोभायात्रा

मुरैना: मुरैना में राजा दक्ष प्रजापति की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में करौली से दक्ष प्रजापति विकास संस्थान के संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार, सचिव गंगाराम प्रजापत, श्रीपत प्रजापत, पार्षद गोपाल, मिश्रीलाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह भी मौजूद रहे। अनाज मंडी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुरैना शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर समारोह स्थल पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। राजा दक्ष प्रजापति के जयकारे लगे। शहर का माहौल भक्तिमय रहा। शोभायात्रा में राजा दक्ष प्रजापति, भगवान विष्णु, ब्रह्मा, शिव-पार्वती, गणेश, श्री यादें माता, संत गोरा भगत, संत कूबा-कांसी भगत की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा के गोवर्धन गार्डन, गोपालपुरा मुरैना पहुंचने पर सभा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामोतार प्रजापति, राकेश गोले, सचिव लक्ष्मण प्रजापत ने अतिथियों का माला, दुपट्टा, साफा पहनाकर स्वागत किया।

Next Post

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल टल गई है, आईबीए और यूएफबीयू के बीच बनी सहमति के बाद आज से खुले रहेंगे बैंक

Mon Sep 28 , 2026
नई दिल्ली,  देश के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े करोड़ों ग्राहकों और कारोबारियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा सोमवार यानी आज से बुलाई गई तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन […]

You May Like