किसानों का प्रदर्शन: फसलें पूरी नष्ट हुई, सर्वे की जरूरत नहीं, मुआवजा दें

रतलाम। अतिवृष्टि तथा पीला मोजैक बीमारी लगने से जिले के अधिकांश किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है। फसलें खराब होने से परेशान किसानों ने कृषि मंडी से शुक्रवार दोपहर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची तथा धरना देकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम आर्ची हरित को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल लगभग नष्ट हो चुकी है, इसलिए सर्वे की जरूरत नहीं है। बगैर सर्वे कराए किसानों को 11 हजार रुपए बीघा के मान से शीघ्र मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी किसान सरकार के साथ है, यदि शीघ्र उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो प्रदेशभर में किसान आंदोलन किया जाएगा।

किसानों से छह माह का ही बिजली बिल लिया जाए: प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि से अधिकांश किसानों की पूरी फसलें नष्ट हो गई है, पटवारी द्वारा सर्वे किया जा रहा है, लेकिन वे कहते हैं कि ऊपर से आदेश है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान नहीं लिखना है, जबकि अधिकांश किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई हैं। पटवारी चार बाय चार क्षेत्र के हिस्से का सर्वे कर रहे हैं। जबकि दो, तीन या चार बीघा जमीन में नष्ट हुई फसलें किसान दिखाते हैं, तो उसे नहीं लिखा जा रहा है। यह कहां का न्याय है? जब फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं तो सर्वे की जरूरत नहीं है खेतों में न तो फसल दिखाई दे रही रही है और न ही उत्पादन की कोई उम्मीद बची है। किसने की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है हमारी शान से मांग है।

 

विशाल रैली निकाली

 

बड़ी संख्या में जिले भर के किसान शुक्रवार दोपहर महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में एकत्र हुए तथा वहां से विशाल रैली निकाली । रैली में शामिल किसान नारेबाजी करते हुए हाथों में खराब फसलें तथा नारे लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। तख्तियों पर अन्नदाता रोया तो देश भूखा सोया, वादे नहीं मुआवजा चाहिए, किसान रो रहा है, सरकार सो रही है आदि नारे लिखे हुए थे। रैली प्रताप नगर ओवरब्रिज होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां कलेक्टर कार्यालय के मैन गेट के समक्ष किसान धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए किसानों को शीघ्र मुआवजा देने, लंबित बीमा दावों का निराकरण करने, बगैर सर्वे के मुआवजा राशि निश्चित करने व अन्य समस्याओं का निराकरण की मांग करने लगे।

Next Post

फर्जी तरीके से सिम जारी करने वाला पीओएस एजेंट गिरफ्तार

Fri Sep 12 , 2025
मंडला।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन फास्र्ट के तहत मंडला पुलिस ने फर्जी सिम जारी करने वाले एक पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह अभियान साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी जैसे अपराधों में इस्तेमाल होने वाले फर्जी सिम कार्डों पर लगाम लगाने के लिए […]

You May Like