गलतफहमी में पड़ोसी का हंगामा, दो बाइकों में की तोड़फोड़

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक मामूली गलतफहमी के चलते पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया. मां-बेटी की सामान्य बातचीत को खुद पर तंज समझकर एक युवक ने गुस्से में आकर घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि घटना कुलकर्णी का भट्टा क्षेत्र की है. फरियादिया राधा अपने घर से मंदिर जाने के लिए निकली थीं, तभी उनकी बेटी पायल ने उनसे पूछा कि वे कहां जा रही हैं. इस पर राधा ने कहा कि वे थोड़ी देर घूमने जा रही हैं.

पास खड़ी पड़ोसन गोमा बाई ने इस बातचीत को अपने ऊपर तंज समझ लिया और अपने बेटे लक्की को इसकी जानकारी दी. मां की बात सुनते ही लक्की गुस्से में बाहर आया और राधा का रास्ता रोककर गाली गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने सड़क से पत्थर उठाकर राधा के घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों पर पथराव कर दिया, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद डरी हुई राधा ने परदेशीपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी लक्की के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ट्रंप ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत के साथ जल्द होगा व्यापार समझौता

Fri Jun 5 , 2026
वॉशिंगटन, 05 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि भारत और अमेरिका जल्द ही एक व्यापार समझौते पर पहुंच जायेंगे। श्री ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देश् ही एक व्यापार समझौते पर पहुंच जायेंगे। उन्होंने कहा “हम एक समझौते तक जरूर पहुंचेंगे, क्योंकि […]

You May Like