दिल्ली क्रिकेट हब ने दिल्ली ब्लूज़ सी.सी. को 35 रन से हराया

नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) दिल्ली क्रिकेट हब ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (रजि.) 2026 के पूल डी लीग मुकाबले में दिल्ली ब्लूज़ क्रिकेट क्लब को शुक्रवार को 35 रन से पराजित किया। सेंट स्टीफंस कॉलेज ग्राउंड, दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली क्रिकेट हब ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर दिल्ली ब्लूज़ सी.सी. ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली क्रिकेट हब ने निर्धारित ओवरों में 204 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान हरीश डागर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए, जबकि साइंश वोहरा ने बेहतरीन 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा विनीत धनखड़ (21 रन) और लक्ष्य नारंग (18 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दिल्ली ब्लूज़ सी.सी. की ओर से रेवंत राकयान और प्रणित तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि विशाल चौधरी ने 1 विकेट अपने नाम किया।

205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ब्लूज़ सी.सी. की टीम 169 रन पर सिमट गई। मनप्रीत सिंह ने संघर्षपूर्ण 32 रन, आरनव कौल ने 34 रन तथा रूपांक अग्रवाल ने 29 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली क्रिकेट हब की गेंदबाजी भी बेहद प्रभावशाली रही। विनीत धनखड़ और सुभाष यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि पंकज ने 2 विकेट हासिल किए। दीपेश ने 1 विकेट लेकर दिल्ली ब्लूज़ की पारी का अंत किया। गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल सोसायटी (रजि.) के महासचिव विशाल कात्याल तथा शुभ शर्मा ने पुरस्कार वितरित किये।
मैन ऑफ द मैच: विनीत धनखड़ (21 रन एवं 3 विकेट) फाइटर ऑफ द मैच: प्रणित तिवारी (3 विकेट)

.....

Next Post

द्वितीय एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारत ने जीता कांस्य पदक,

Fri Jun 5 , 2026
कुआलालंपुर, (मलेशिया), 05 जून (वार्ता) विश्व पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में एक से पांच जून तक मलेशिया में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारत ने महिला और पुरुष वर्गों में कांस्य पदक जीता है। फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी एडवोकेट ललित शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि प्रतियोगिता […]

You May Like