जबलपुर: बरगी बांध क्रूज हादसे के चौथे दिन सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ने सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रविवार की सुबह से शुरू हुये सर्च ऑपरेशन में 9 वर्षीय मयूरन पिता परिमल का शव मिला। इसके बाद लापता कामराज का शव भी मिल गया। कल शाम विराज सोनी पिता कृष्ण सोनी 4 वर्षीय निवासी कोतवाली व तमिल पिता कामराज पांच वर्ष निवासी वेस्टलेंड खमरिया का शव बरामद कर किया गया था।
मृतकों की संख्या 13 पहुंच गई।
अब तक इनकी लाशें मिली
हादसे में नीतू सोनी (43) निवासी कोतवाली जबलपुर, सोभाग्यम अलागन (42) निवासी अन्नानगर, वेस्ट तारापुरम, टी.के. थाना मुनगर, तिरूपूरूर तमिलनायडू , काकुलाझी (38) निवासी खमरिया, मधुर मैसी (62) निवासी खाजन बस्ती थाना न्यू दिल्ली, त्रिशान (4) निवासी खजान बस्ती नांगल राया, न्यू दिल्ली, मरीन मैसी खजान न्यू दिल्ली, रेशमा सैयद (66) निवासी सिविल लाइन जबलपुर, शमीम नकवी (66) निवासी डेरखी भोपाल, ज्योति श्रीवास (34) निवासी फूटाताल घमापुर जबलपुर, विजरा सोनी निवासी कोतवाली, तमिल निवासी खमरिया, 9 वर्षीय मयूरम और 40 वर्षीय कामराज की मौत हुई है।
