गन्ने के खेत में लगी आग से किसान को हुआ नुकसान,किसानो की सुझबुझ से बुझी आग

पानसेमल। ग्राम कांसुल के गन्ने के खेत में आग लगने से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है,समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो नुकसान ओर अधिक हो सकता था।प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर को किसान प्रभाकरराव शितोले के खेत में गन्ने की फसल में आग लग गई जिसके बाद किसानों ने अपने स्तर से ट्यूबेल और गन्ने के ऊपरी हिस्से को काटकर आग बुझाई ओर गन्ने काटने के कोयते से गन्ने की ऊपरी हिस्से को काटा जिससे कि आग पर काबू पाया गया।मौके पर दिलीपराव शितोले,रावसाहब शितोले,नंदकिशोर शितोले,नयन राजपूत,दीपक केदार,रोहित राजपूत,ऋषिकेश शितोले,गौरव शितोले,राजकुमार तापकिरे,सचिन तापकिरे, भूरला सहित अन्य ग्रामीण सूचना के बाद तुरंत पंहुच गए थे।किसानो ने डीपी में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई हे ओर बिजली विभाग के स्टाफ को सूचना देकर केबल ओर डीपी के लूज कॉन्टेक्ट को दुरुस्त करने की मांग की हे।

मौके पर लाइनमैन जगदीश महाजन,सहायक रणजीत निगवाल पहुंचे और किसानो से चर्चा कर समस्या समझी ओर आवश्यक सुधार किया।इस घटना के दौरान किसान के करीब आधा एकड़ गन्ने की फसल को नुकसान हुआ हे।किसान दिलीप राव शितोले के अनुसार फसल नुकसानी की अनुमानित कीमत ₹50,000 के आसपास बताई गई हे।

Next Post

पीछे से बाइक पर आए बदमाश, झपटा बैग-मोबाइल; विरोध किया तो डंडे से किया हमला

Mon Aug 31 , 2026
देवास। धाराजी रोड पर पिपलापाटी कुआं के पास पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके कंधे पर टंगा बैग और जेब में रखा मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने डंडे से उसके हाथ पर वार किया। वारदात […]

You May Like