हर बूंद सहेजी तो आजीविका के रास्ते खुले, रसीदपुर का तालाब बना गांव का सहारा

ग्वालियर। बारिश की हर बूंद को सहेजने की सोच जब जमीन पर उतरती है, तो उसका असर खेत, पशुपालन और रोजगार तक दिखाई देता है। ग्वालियर जिले की जनपद पंचायत मुरार के अंतर्गत ग्राम पंचायत रसीदपुर में कृषक वृंदावन के खेत के पास बना नया तालाब इसकी मिसाल है। इस तालाब ने गांव के जलस्तर को सहारा देने के साथ ग्रामीणों के लिए सिंचाई और आजीविका के नए अवसर भी खोले हैं। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” की भावना के अनुरूप इस तालाब ने आकार लिया है।
इस तालाब में पानी के बहाव को रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक वर्षा जल सहेजा जा सके। तालाब में एकत्र वर्षा जल धीरे-धीरे जमीन में रिसता है। इससे गांव के हैंडपंप, कुओं और बोरवेल का जलस्तर बनाए रखने में मदद मिलती है। सूखे या कम वर्षा के दिनों में तालाब का पानी फसलों की सिंचाई के काम आता है, जिससे किसान एक से अधिक फसल ले पा रहे हैं। यह तालाब गांव के मवेशियों के पानी पीने के लिए भी प्रमुख स्रोत बन गया है। तालाब का निर्माण 15वे वित्त आयोग के जनपद स्तरीय मद से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से हुआ है।
आजीविका के नए अवसर
तालाब से ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के रास्ते भी खुले हैं। वे इसमें मछली पालन, सिंघाड़ा और कमल की खेती कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार यह तालाब जल संकट के समाधान के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में भी सहायक है।
रसीदपुर निवसी ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रेरणा से बना यह तालाब जल संरक्षण, खेती और रोजगार, तीनों में उपयोगी साबित हो रहा है

Next Post

शेन्जेन में ट्रंप-शी-पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक से ब्लूमबर्ग पत्रकार ऐनमैरी हॉर्डर्न को रोका गया, एनवीडिया विवाद पर सवाल के बाद विवाद

Fri Nov 20 , 2026
शेन्जेन,  चीन के शेन्जेन में 19 नवंबर को आयोजित 33वें एपेक (APEC) नेताओं की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक की कवरेज से ब्लूमबर्ग टेलीविजन की मुख्य राजनीतिक संवाददाता ऐनमैरी हॉर्डर्न को रोक दिया गया। […]

You May Like