तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला, घायल

सिंगरौली । निगरी क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल महिला को वन विभाग और पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार निगरी क्षेत्र निवासी रामबती जायसवाल पति स्व. सियाराम जायसवाल आज शनिवार की सुबह निगरी जंगल नर्सरी की ओर तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। बताया जा रहा है कि वह जंगल के अंदर पत्ती संग्रहण कार्य में लगी हुई थी। तभी पीछे से अचानक एक जंगली भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला जमीन पर गिर गई और उनके हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी एवं निगरी चौकी प्रभारी विनय शुक्ला, प्रधान आरक्षक बीडी सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाते हुए निवास अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार जारी है।

Next Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत

Sat May 16 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीपरखाड़-भलुगढ़ मार्ग पर आज शनिवार की सुबह लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बोलेरो वाहन के चालक से मासूम बालक टकरा गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम […]

You May Like