लक्जरी कार में नशे की तस्करी, पुलिस ने घेरा, डोडाचूरा की बड़ी खैप जप्त

नीमच। एसपी अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठकों एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में एएसपी नवलसिंह सिसोदिया, सीएसपी सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार, थाना नीमच सिटी पर मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि, नरेश गोदारा निवासी सोमारडी बाडमेर का अपनी स्वीफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर मंदसौर तरफ से आ रहा है। जो फोर लाईन होते हुए राजस्थान तरफ जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए भाटखेडा फंटा फोरलाईन चौराहा पर संदिग्ध वाहन मुखबिर बताए अनुसार दिखाई देने पर उक्त वाहन को रोककर चालक से पूछताछ करते अपना नाम नरेश पिता किशनाराम विश्नोई निवासी सोमारडी सेदवा बाडमेर राजस्थान का होना बताया।

जिसके कब्जे वाली स्वीफ्ट कार की तलाशी एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों के अनुसार लेते अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला। जिसका वजन करते कुल 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला।

Next Post

RPF ने बैग के साथ चोर को पकड़ा

Sun Jun 29 , 2025
इटारसी। स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल ने एक बैग चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 28 जून को सुबह 4 बजे ट्रेन नंबर 18233 में यात्रा कर रही एक महिला का बैग चोरी होने की सूचना मिली। रेल सुरक्षा बल ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को […]

You May Like