RPF ने बैग के साथ चोर को पकड़ा

इटारसी। स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल ने एक बैग चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 28 जून को सुबह 4 बजे ट्रेन नंबर 18233 में यात्रा कर रही एक महिला का बैग चोरी होने की सूचना मिली। रेल सुरक्षा बल ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को बैग के साथ पकड़ लिया।

बैग से ओप्पो कंपनी का 70 हजार रुपए का टैबलेट, 3,500 रुपए का पावर बैंक और अन्य कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया। कुल बरामद सामान की कीमत करीब 73,500 रुपए है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदा जिले के खिरकिया तहसील के जामुनिया निवासी 29 वर्षीय सुनील कलमे के रूप में हुई है।

Next Post

PCC चीफ पटवारी पर दर्ज FIR के खिलाफ कल कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे

Sun Jun 29 , 2025
इंदौर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोकनगर जिले के मुंगावली में मामला दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए फर्जी प्रकरण दर्ज करवा रही है। इसी क्रम […]

You May Like