
जबलपुर, नवभारत। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक आशिम अंसारी द्वारा बूढ़ी खेरमाई माता को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से शहर में आक्रोश फैल गया है। इस घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने सराफा इलाके में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
हिंदू संगठनों की मांग है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
