साधारण मिट्टी को नाखून से चमकाकर बना देते हैं मोती

उदयपुरा: खेत की साधारण मिट्टी को नाखून से रगड़कर महज दो मिनट में मोती जैसी चमक देने का अनोखा हुनर उदयपुरा के संदीप रघुवंशी के पास है। उनकी इस कला से मिट्टी आईने की तरह चमकने लगती है, जिसमें सामने खड़े व्यक्ति की छवि भी दिखाई देती है। अपने इसी अनूठे हुनर के कारण संदीप अपना नाम चार वर्ल्ड और नेशनल रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा चुके हैं।
उदयपुरा के अनाज व्यापारी छोटेलाल रघुवंशी के पुत्र संदीप रघुवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी इस कला को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित अन्य रिकॉर्ड बुक में स्थान मिल चुका है। संदीप को बागवानी और जैविक खेती में भी विशेष रुचि है। उन्होंने अपने घर में किचन गार्डन और दुकान की छत पर टेरेस गार्डन विकसित किया है। यहां वे जैविक और प्राकृतिक तरीके से विभिन्न प्रकार की सब्जियां और रंग-बिरंगे फूल उगाते हैं। अब वे अपने खेत में 70 प्रकार की लौकी उगाने की तैयारी कर रहे हैं।
बेटे ने बनाया आठ सुरक्षा सुविधाओं वाला स्मार्ट कार मॉडल
संदीप रघुवंशी के पुत्र देवराज रघुवंशी ने भी अपनी तकनीकी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने आठ सुरक्षा सुविधाओं से युक्त स्मार्ट कार का मॉडल तैयार किया था। इस मॉडल को जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Next Post

'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

Sun Oct 11 , 2026
वाराणसी, 11 अक्टूबर (वार्ता)फिल्म निर्माता और ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयोजित ‘यूथ फॉर विकसित भारत: माय भारत यूथ कॉन्फ्रेंस’ में […]

You May Like

Play sound