
भोपाल। खजूरी सडक थाना पुलिस के सहयोग से 6 साल पुराने दो डकैती के मामले में फरार इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया. शहर में स्थाई वारंटियों को पकड़ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारंटी अब्दुल गफ्फार उर्फ चांद मिया के क्षेत्र में होने की सूचना मिली. आरोपी अब्दुल मूलतः विदिशा जिले ग्राम चढोली का रहने वाला है. आरोपी की तलाश में थाना दीपनखेडा पुलिस जुटी थी. आरोपी वर्तमान में भोपाल में रहकर काम करता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.
