वट सावित्री व्रत और शनि जयंती पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वट सावित्री व्रत एवं भगवान श्री शनि देव जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सती सावित्री और सत्यवान को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, अटूट संकल्प शक्ति और भक्ति का संचार करे। उन्होंने कामना की कि यह व्रत परिवारों में खुशहाली और मंगल लेकर आए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री शनि देव की जयंती पर भी प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना करते हुए कहा कि शनिदेव सभी के जीवन से अंधकार दूर कर न्याय, सद्मार्ग और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

Next Post

दतिया गोराघाट में युवती ने की आत्महत्या

Sat May 16 , 2026
दतिया। गोराघाट के सुनारी गांव में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। लाइकराम साहू की पुत्री रूबी साहू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। आत्महत्या के […]

You May Like