रीवा में आसमानी आफत: भारी बारिश और बाढ़ से उड़द, मूंग धान की फसलें तबाह, बर्बादी देख टूटे किसान

रीवा,  रीवा जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार भीषण बारिश और उसके बाद आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र के किसानों की खरीफ फसलें पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से उड़द, मूंग और हाल ही में रोपी गई धान की फसल पूरी तरह सड़ चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

 

इस भीषण संकट से जिले का अन्नदाता अब पूरी तरह टूट चुका है। अपनी मेहनत को आंखों के सामने नष्ट होते देख किसानों में गहरा आक्रोश और हताशा है।

 

जिले के पीड़ित किसानों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि वे इस स्थिति को गंभीरता से लें। किसानों की मांग है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द जमीनी निरीक्षण कराया जाए।

 

पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर और अपनी जमा पूंजी लगाकर फसलों की बुआई और रोपाई की थी, जो अब नष्ट हो चुकी है। ऐसे में उनके पास जीवनयापन के लिए कोई दूसरा साधन नहीं बचा है।

 

किसानों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का सही आकलन कर उन्हें जल्द से जल्द उचित और राहतकारी मुआवजा वितरित किया जाए, ताकि वे इस भारी संकट से उबर सकें।

Next Post

राऊ में बेकाबू इनोवा ने चार दोपहिया और ट्रैक्टर को मारी टक्कर, पांच घायल

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर. राऊ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार इनोवा ने श्रमिक कॉलोनी के सामने चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने कार जब्त कर चालक अमन मालवीय को […]

You May Like