भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज देर शाम दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं लेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार डॉ यादव शाम को मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के नवीन शाहदरा में चुनावी सभा संबोधित करने के बाद बादली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके बाद सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा संबोधित करेंगे। वे देर रात दिल्ली से इंदौर जाएंगे।
इसके पहले डॉ यादव सुबह भोपाल से ग्वालियर रवाना हुए और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे।
